लेकिन इस बीच इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सूत्रों ने साफ किया है कि भारत सरकार ने TikTok पर से बैन नहीं हटाया है।
मंत्रालय की ओर से कहा गया –
भारत सरकार ने TikTok App को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इस तरह की खबरें झूठी और भ्रामक हैं।
क्यों लगाया गया था बैन?
जून 2020 में केंद्र सरकार ने tiktok app, UC Browser, WeChat समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन किया था। उस समय सरकार ने कहा था कि ये ऐप्स भारत की सार्वभौमिकता, अखंडता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।
यह फैसला उस समय लिया गया था जब लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया था। उस दौरान संबंधों में भारी गिरावट आई थी।
डेटा लीक को लेकर चिंता
आईटी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स यूजर्स का डाटा लीक कर रहे हैं। कई ऐप्स लोकेशन डेटा लेकर उसे चीन के सर्वर पर भेजते पाए गए। यहां तक कि कुछ ब्यूटी ऐप्स को अश्लील सामग्री से जुड़ा होने के कारण भी खतरा बताया गया था।
TikTok की लोकप्रियता
बैन से पहले TikTok भारत में बेहद लोकप्रिय था। जनवरी 2020 तक इसके करीब 20 करोड़ यूजर्स थे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में भी चीनी कंपनियों के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को लेकर बैकडोर और जासूसी की आशंका जताई जाती रही है। खासकर 5G नेटवर्किंग उपकरणों को लेकर कई देशों ने सतर्क रुख अपनाया है।
फिलहाल साफ है कि tiktok back in india की वापसी की अफवाहें झूठी हैं और इस पर बैन अभी भी बरकरार है।